सोनभद्र

राजकीय पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव अपरिहार्य कारणों से स्थगित, छात्रों में आक्रोश

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में हो रहे सत्र 2022-23 छात्रसंघ चुनाव को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। कालेज के प्राचार्य डॉ नीलांजन मजूमदार ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन के निर्देशानुसार अपरिहार्य कारणों के वजह से चुनाव स्थगित कर दिया गया है। छात्रसंघ उम्मीदवार के विरोध को मद्देनजर को देखते हुए 11 से 14 जनवरी तक कालेज में छुट्टी कर दिया गया है। जबकि कालेज में मंगलवार को सभी उम्मीदवारों का नामांकन पत्रों की जांच किया जाना था। अचानक छात्रों की सूचना मिलता है कि कॉलेज प्रशासन नोटिस बोर्ड में चुनाव स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रत्याशी सन्न रह गए। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार समरजीत अग्रहरि व श्यामू कुमार ने कहा कि चुनाव की तैयारी बड़े उत्साह से किया जा रहा था। अब चुनाव नहीं हुआ तो सभी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। कालेज परिसर में तहसीलदार ब्रजेश वर्मा, सीओ आशीष मिश्रा, सहित कोतवाली पुलिस मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App