सोनभद्र

इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) छत्तीसगढ़ की एक युवती ने सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के दूसरे धर्म के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद उससे कोर्ट मैरिज की, जबकि वह पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। अब युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले उसकी दोस्ती सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोस्ती के बाद युवक ने उससे लगातार फोन पर बात की और नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि युवक ने अपनी शादीशुदा होने की बात युवती से छिपाई थी।

युवती के अनुसार युवक उसे बहला-फुसलाकर 17 फरवरी 2026 को वाड्रफनगर, छत्तीसगढ़ से अपने साथ ले गया। वह उसे बैढ़न, सिंगरौली में अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक उसे अपने घर पोखरा ले आया और कुछ दिनों तक वहीं रखा।

आरोप है कि युवक ने युवती को डरा-धमकाकर 27 फरवरी 2026 को कोर्ट ले जाकर उससे शादी कर ली। शादी के बाद भी वह उसे अपने रिश्तेदारों के घर और फिर अपने घर पोखरा में रखता रहा।

10 मार्च 2026 को युवती के परिजन उसे खोजते हुए पोखरा पहुंचे और उसे अपने साथ छत्तीसगढ़ वापस ले गए। घर लौटने के बाद युवती का आरोप है कि युवक उसे धमकी दे रहा है कि यदि उसने इस बात की चर्चा किसी से की तो ठीक नहीं होगा।

युवती ने बभनी थाने में प्रार्थना पत्र देकर पूरी घटना की जानकारी दी है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कारवाई करने का निवेदन किया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीनू यादव ने बताया कि मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर छत्तीसगढ़ के संबंधित थाने बसन्तपुर में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App