सोनभद्र

पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी क्षेत्र मे स्पेशल प्रोजेक्ट फार इक्विटी के तहत मीना मंच सुगमकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ। इसका उद्देश्य पावर एंजेल का सशक्तिकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। यह प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी में आयोजित किया जा रहा है।

स्पेशल प्रोजेक्ट फार इक्विटी के अंतर्गत उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में पावर एंजेल सशक्तिकरण प्रशिक्षण मीना मंच के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका लक्ष्य बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर, निडर बनाना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल का विकास करना है।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पावर एंजेल के रूप में तैयार किया जा रहा है, जो मीना मंच के तहत अन्य बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी। ‘प्रगति के पंख अरमान’ और ‘आधा फुल’ नामक कॉमिक बुक्स का उपयोग कर जीवन कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।प्रशिक्षकों द्वारा वीरांगना पोर्टल के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाने, अरमान मॉड्यूल के जरिए जीवन कौशल विकसित करने और प्रगति के पंख गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने का गहन प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न ग्रुप गतिविधियों के माध्यम से यह सिखाया गया कि कैसे रोचक तरीके से विद्यालय स्तर पर मीना मंच का सशक्तिकरण किया जा सकता है
मुख्य विषयों में बाल विवाह रोकथाम, पॉक्सो एक्ट, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और वीरांगना पोर्टल का उपयोग शामिल हैं।

यह प्रशिक्षण प्रवीण कुमार दुबे और शालिनी गुप्ता द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में विनोद कुमार, मो आरिफ, पुष्पेन्द्र विमल, चन्द्र शेखर सिंह, सीमा सिंह, संयोगिता, सुभनीता, मोबिन अहमद सहित बभनी क्षेत्र के सभी उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से एक एक शिक्षक ने प्रतिभाग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App