सोनभद्र

बकरिहवा फीडर की बिजली फाल्ट के कारण दो दिन से बेपटरी

बीजपुर(विनोद गुप्त)

नधिरा उपकेंद्र से बकरिहवा फीडर के उपभोक्ताओं को दी जाने वाली बिजली दो दिन से फाल्ट में चली गयी है। बताया जाता है कि जर्जर उपकरण के कारण गुरुवार से फाल्ट खोजने के लिए लाइनमैन पोलदर पोल घूम रहे है लेकिन फाल्ट पकड़ से बाहर है। शीतलहर के मौसम में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति से ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट खड़ा हो गया है तो लोग अंधेरे में रात काट रहे हैं।क्षेत्र के नेमना, जरहा, महुली, रजमिलान,राजो, पिंडारी, झीलों, खम्हरिया, बकरिहवा, इंजानी सहित दर्जनों गांवों के उपभोक्ता आयेदिन फाल्ट से त्रस्त हो गए हैं। गौरतलब हो कि जर्जर उपकरण बिभागीय कर्मियों सहित उपभोक्ताओं के लिए नाशूर बने हैं। अनेक बार शिकायत के बावजूद अधिकारी कान में तेल डाल कर पड़े हैं।कभी पिपरी की मेन लाइन 33 केवीए तो कभी 11 केवीए कभी 440 केवीए की लाइन आयेदिन फाल्ट में चल रही है। जेई महेश कुमार कहते हैं ओवरलोड के कारण 33 ट्रिप कर रहा है। फाल्ट को लेकर बोले हमको पता नही है बात करते हैं इधर खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बंद पड़ी है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App