सोनभद्र

क्षय रोग उन्मूलन में उत्कृष्ठ कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र में क्षय रोग उन्मूलन में उत्कृष्ठ कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया था संयुक्त में निदेशक (क्षय) / राज्य क्षय नियंत्रण अधिकारी, लखनऊ, उ प्र द्वारा सिल्वर मेडल हेतु सब नेशनल सर्टिफिकेशन हेतु जनपद सोनभद्र को सेण्ट्रल टीबी डिवीजन में नामित किया गया। इसी क्रम में उप राष्ट्रीय प्रमाणीकरण हेतु सेण्ट्रल टीबी डिविजन, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जनपद सोनभद्र में एक सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे में कुल 10टीमों का गठन किया गया है, एक टीम में 2 सदस्य हैं जो एण्ड्रायड मोबाइल द्वारा दिये गये एप्प के माध्यम से दिये गये प्रश्नोत्तरी को सेण्ट्रल टीबी डिवीजन द्वारा दिये गये गाँवों में जाकर प्रत्येक घर में टीबी के संदर्भ में जानकारी प्राप्त कर एप्प में भरना है। इसके लिए म्योरपुर बभनी चतरा कोन नगवां , चोपन दुद्धी घोरावल राबर्ट्सगंज को चयनित किया गया है। सर्वे का कार्य दिनांक 05.01.2023 जनवरी से चल रहा है। सर्वे हेतु टीम की समस्याओं के समाधान हेतु जिला क्षय केन्द्र, राबगंज में एक कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिमसें उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा रोहित सिंह जिला पी पी एम समन्यवक सतीश चंद सोनकर जिला कार्यक्रम समन्यवक आनंद मौर्य द्वारा एप्प की समस्याओं हेतु, श्री सतीश चन्द सोनकर द्वारा गांव व सुपरवाइजर की समस्याओं हेतु तथा अन्य समस्याओं हेतु है। इस सर्वे टीम को सुपरविजन हेतु बीएचयू के प्रोफेसर, सेण्ट्रल टीबी डिवीजन की टीम को लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App