सोनभद्र

युको बैंक ने मनाया अपना 80 वां स्थापना दिवस

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर में संचालित युको बैंक चोपन में 80वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक वारिज प्रशांत तिवारी ने अपने संबोधन मे आए हुए सभी अतिथियों और ग्राहकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि युको बैंक पिछले 80 वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहा है ।और हमारा प्रयास रहता है कि ग्राहकों को अच्छी सी अच्छी सुविधा प्रदान की जाए। किसी भी ग्राहक को असुविधा का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर सर्वप्रथम बैंक परिसर में कलश स्थापित कर पुरोहित जितेंद पाठक एव वारिज प्रशांत तिवारी सहित सभी कर्मचारी सामुहिक पूजा में शामिल रहे। मैनेजर आनंद दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित करने के तदुपरांत केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को अल्पाहार कराया गया कार्यक्रम में , सहायक प्रबंधक, आशीष रंजन, नुमान सिद्धकी, ओम प्रकाश, गरुड़ शुक्ला सहित समाजसेवी आनंद अग्रवाल , सत्य प्रकाश तिवारी संजय जैन गुरुद्वारा स्कूल के प्रबंधक सतनाम सिंह ,मुन्ना यादव हीरालाल वर्मा , रामआसरे जायसवाल , सहित पत्रकार गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App