सोनभद्र

मेरा जीवन और मेरी पहचान केवल काव्य है- डाक्टर आदेश कुमार पंकज

सोनभद्र हिंदी काव्य मंचो के सर्वाधिक लोकप्रिय कवि साहित्यिक डा आदेश कुमार पंकज का नाम आज राष्ट्रीय स्तर पर गूंज रहा है यह उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र जनपद के लिये गौरव की बात है।कद्र इतना बड़ा की डा आदेश कुमार पंकज आज किसी के परिचय के मोहताज नही है।बताते चले कि 59 वर्ष की आयु में भी बौद्धिक क्षमता से वे परिपूर्ण रहे है डाक्टर आदेश कुमार पंकज ने वार्ता के दौरान बताया कि मेरा जीवन और मेरी पहचान केवल काव्य है ,गीत मेरी आत्मा है। मेरा तो अस्तित्व ही कवितामय है। बचपन से ही इसको मैंने अपनी साधना माना है, तप माना है, तपस्या माना है। उसी के वदौलत आज हमने मुकाम पाया। जरा सोचिए गणित का प्रवक्ता हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियो से राष्ट्रीय स्तर तक पहचान का परचम लहराया।

डा आदेश कुमार पंकज की महत्वपूर्ण हिंदी साहित्य की उपलब्धियाँ

डाँ.आदेश कुमार पंकज की साहित्यिक उपलब्धियाँ को देखा जाय तो अब तक 400 से अधिक पत्र पत्रिकाओं मेंं बाल कविताएं,बाल कहानियाँ तथा अन्य कविताएं प्रकाशित हो चुकी है।इतना ही नही उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश, विहार, छत्तीसगढ़ उत्तराखंड हरियाणा,राजस्थान,दिल्ली सहित दर्जनों राज्यों के मंचो पर हिंदी साहित्य में राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य मार्तण्डय ,दोहा दिवाकर,श्रेष्ठ शव्द शिल्पी, साहित्य श्रेष्ठ कलम,साहित्य प्रभाकर,काव्य हिंदुस्तान मातृ शक्ति सम्मान ,सरदार बल्लभ भाई पटेल सम्मान ,स्वर लहरी सहित दर्जनों काव्य सम्मान से राष्ट्रीय स्तर के काव्य मंचो पर सम्मानित किये जा चुके है।वही सैकड़ो प्रसस्त्री पत्र भी मिल चुके है।

डाँ.आदेश कुमार पंकज की महत्वपूर्ण रचनाओं की उपलब्धियां

डाँ.आदेश कुमार पंकज की उपलब्धियां इतनी ही जिसका वर्णन करना सम्भव नही है।कुछ उपलब्धियां है जो रचनाकार .काँम , काव्यसागर .काँम ,हिन्दी भाषा .काँम ,अ.भा.सा.प.काँम स्टार हिन्दी .काँम ,कागज दिल.काँम ,पुष्प वाटिका.काँम ,स्टोरी मिरर.काँम , कागज दिल .काँम ,हम हिन्दुस्तानी .काँम ,डाटला एक्सप्रेस .काँम ,सूर्या न्युज .काँम,हिन्दी गीरी .काँम ,कविता बहार.काँम,दैनिक टू टाइम्स .काँम ,जनभाषा हिन्दी .काम आदि
ई.पत्रिका अटल गुंजन, गजल गुंजन ,अटल सूर्य ,यादें ,राष्टृ गूँज ,आदिका ,साहित्य साधना आदि में प्रकाशित हो चुकी है।पत्रिकाएँ .. अमर ज्योति हिसार ,चेतना स्रोत लखनऊ ,सन बीम सोनभद्र ,पुष्प वाटिका पटना ,अर्बाबे कलम ,संगम स्मारिका हितैषी दूत कानपुर ,आदर्श कौमुदी बिजनौर ,स्वर्ण आभा ,युग प्रर्वतक आदि में भी देखी एवं पढ़ी जा सकती है।डॉक्टर आदेश कुमार पंकज साझा काव्य संग्रह जैसे दोहा कलश , कस्तूरी कंचन ,नूर ए गजल ,कविता अनवरत ,काव्य कलश,अनकहे अहसास ,काव्य रंगोली ,अटल सूर्य ,अमर ज्योति हिसार,आदिता ,यादें ,ये कुण्डलियाँ बोलती हैं आदि है।आपको आश्चर्यजनक लग रहा हो गणित के प्रवक्ता की हिंदी साहित्य में इतना कमांड जो जो अपने आप मे अदभुत अतुलनीय है।

डाँ. आदेश कुमार गुप्ता का संक्षिप्त परिचय

डाँ. आदेश कुमार पंकज शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है।आदित्य विडला पब्लिक स्कूल रेनुसागर में विभागाध्यक्ष गणित शास्त्र के पद पर कार्य रत है।इनकी शिक्षा-दीक्षा एम.एस-सी गणित शास्त्र बी.एड. एम.ए. अर्थशास्त्र ,डाक्टरेट मानद उपाधि है।इनकी माता स्व. श्रीमती पुष्पावती गुप्ता पिता स्व. श्री किशोरी लाल है।डाँ. आदेश कुमार पंकज सहचरी श्रीमती शिखा गुप्ता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App