सोनभद्र

निशुल्क सिलाई मशीन मरम्मत कार्यशाला से महिलाओं को मिला स्वरोजगार का संबल


एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की पहल, खराब मशीनों को ठीक कर महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित आईवीडी (IVD) म्योरपुर सेंटर के माध्यम से ग्राम पंचायत किरबिल के पंचायत भवन परिसर में निशुल्क सिलाई मशीन मरम्मत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की खराब एवं बेकार पड़ी सिलाई मशीनों को मरम्मत कर उन्हें पुनः उपयोग के योग्य बनाना तथा महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देना था।
कार्यशाला में ग्रामीण महिलाओं की सिलाई मशीनों की निशुल्क मरम्मत की गई, जिससे वे अपने घर के फटे-पुराने कपड़ों की सिलाई स्वयं कर सकें और अनावश्यक खर्च से बचते हुए आकर्षक एवं टिकाऊ वस्त्र तैयार कर सकें। साथ ही महिलाएं घर बैठे आसपास के लोगों के कपड़ों की सिलाई कर अतिरिक्त आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकेंगी।कार्यशाला को सफल बनाने में रिपेयर मिस्त्री मोहम्मद अखलाख अली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति बच्चालाल, आईवीडी समन्वयक श्यामसुंदर, मोबिलाइजर बुद्धिनारायण, सिलाई प्रशिक्षिका मीनाक्षी यादव, किसान मित्र रामेश्वर प्रसाद, केवल प्रसाद, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, किसान एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके लिए उपयोगी और रोजगारपरक बताया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App