सोनभद्र

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही प्राथमिकता,कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत-पंकज चौधरी

सोनभद्र (राकेश अग्रहरि) भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी का जनपद सोनभद्र में प्रथम आगमन पर हिन्दुआरी तिराहे से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत करते हुए चण्डी तिराहा, शीतला माता मंदिर व स्वर्ण जयन्ती चौक एवं प दीनदयाल उपाध्याय पुसौली गेट होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पर ढोल नगाड़े के साथ कर्मा नृत्य द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बैठक का शुभारंम्भ पं दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर बतौर मुख्यअतिथि पंकज चौधरी, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, प्रदेश महामंत्री दिलिप सिंह पटेल, जिला प्रभारी अनिल सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। जिसमें प्रथम बैठक में जनप्रतिनिधि, द्वितीय बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला कार्यसमिति बैठक, प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है सोनभद्र जिले के कार्यकर्ताओं में जो जोश है वह 2027 में भाजपा को और बड़ी जीत दिलायेगी केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना संकल्प होना चाहिए डबल इंजन की सरकार गरीब किसान और युवा के लिए काम कर रही है। सोनभद्र के विकास के लिए जो भी संसाधन चाहिए प्रदेश व केन्द्र सरकार दे रही है। कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है आप सभी के परिश्रम से ही पार्टी संगठन मजबूत हुयी है। इसलिए सब मिलकर संगठन के काम में लग जाये और आगे कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने आये हुए अतिथियों व जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित आदि लोगो का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
साथ ही सर्किट हाउस लोढ़ी में मीडिया संवाद कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर राज्यमंत्री संजय गौड़,सदर विधायक भूपेश चौबे,एमएलसी विनीत सिंह,पूर्व सांसद रामशकल, नरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, ओंकार केशरी, अजीत रावत, अशोक मौर्या, शारदा खरवार, जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, शंम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, सरजू बैसवार, मनोज मिश्रा, विशाल पाण्डेय, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, मंजू गिरी, सुषमा गोंड़, प्रमिला जायसवाल, मणिकर्णिका कोल, मनोज सिंह बबलू, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, अमित गोयल, जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन मौर्या, बलराम सोनी, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पाण्डेय, मनोज सिंह, विवेक तोमर, लवकुश केशरी, पुष्पा सिंह,संदीप सिंह,विपुल शुक्ला, संतोष कुमार बबलू, कमलेश खांभे, यादवेन्द्र द्विवेदी, अमरेश चेरो, ओमप्रकाश यादव, कुसुम शर्मा, अभय सिंह पटेल, विपिन तिवारी, शिवम सिंह राजपूत, अतुल पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय सहित आदि कार्यकर्ता व समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही प्राथमिकता,कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत-पंकज चौधरी रायपुर का चार्ज लेते ही के बोल ला एंड आर्डर बिगाड़ने वाले होंगे सलाखों के पीछे नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर दी जान शौच करने गये किसान की विषैले जंतू के काटने से मौत दुद्धी मे गौशाला का हुआ उद्घाटन भोर में घर से निकली धात्री महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस उद्योग व्यापार संगठन ने समस्याओ को लेकर जिलाधिकारी किया मुलाकात डाक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब ने चिकित्सक को किया सम्मानित महिलाओ को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, सात माह की गर्भवती होने पर शादी से किया इनकार मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत 6 स्कूली वाहनों पर कारवाई नियमो की अनदेखी पर काटे गए चालान
Download App