सोनभद्र

नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

मामला बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदूर ग्राम पंचायत के ठूरुक्की टोला का ।

बभनी (अजीत पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदूर ग्राम पंचायत के ठूरुक्की टोला निवासी राम सूरत की 12 वर्षीय बेटी का दिन बुधवार को हथियार के जंगल में लटकता हुआ शव मिला।ग्रामीणों की सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदूर ग्राम पंचायत के ठूरुक्की टोला निवासी राम सूरत दिन मंगलवार को ट्रैक्टर चलाने गया था और मां घर के कामकाज में थी किसी बात को लेकर नाराज होकर राम सूरत की 12 वर्षीय बेटी अनीता घर से बाहर निकल गई और शाम तक जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे लेकिन लड़की का कही पता नहीं चला सुबह हथियार के जंगल में कुछ लोगों ने शव देख तो गाँव में सूचना दिया सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे लोगों ने तत्काल बभनी पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर खुलासा होगा फिरहाल लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App