सोनभद्र

शौच करने गये किसान की विषैले जंतू के काटने से मौत

बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव की घटना

बभनी(अजीत पांडेय) स्थानीय थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार को सुबह शौच करने गये किसान की विषैले जंतू के काटने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार विजय कुमार 42 पुत्र राम प्रसाद निवासी बैना बुधवार को सुबह बाहर शौच करने के लिए गया था।इसी दौरान किसी विषैले जंतू ने काट लिया।जब वह घर आया तो परिजनों को किसी के काटने की बात कही।इसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी।हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गये और अस्पताल जाने की तैयारी करने लगे।जब तक लोग अस्पताल ले जाते विजय कुमार की मौत हो गई।मौत होते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। पत्नी कलावती दहाड़ मारकर रोने लगी। किसी प्रकार से पड़ोसियों ने समझा बुझाकर कर शांत कराया। घटना की सूचना परिजनों ने बभनी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही प्राथमिकता,कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत-पंकज चौधरी रायपुर का चार्ज लेते ही के बोल ला एंड आर्डर बिगाड़ने वाले होंगे सलाखों के पीछे नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर दी जान शौच करने गये किसान की विषैले जंतू के काटने से मौत दुद्धी मे गौशाला का हुआ उद्घाटन भोर में घर से निकली धात्री महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस उद्योग व्यापार संगठन ने समस्याओ को लेकर जिलाधिकारी किया मुलाकात डाक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब ने चिकित्सक को किया सम्मानित महिलाओ को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, सात माह की गर्भवती होने पर शादी से किया इनकार मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत 6 स्कूली वाहनों पर कारवाई नियमो की अनदेखी पर काटे गए चालान
Download App