सोनभद्र

मछली पकड़ने गए युवक की रिहन्द डैम में डूबने से हुई मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के स्थित सिरसोती गांव में रिहंद डैम में मछली पकड़ने गए 29 वर्षीय युवक कामेश्वर की डूबने से मौत हो गई। सोमवार देर शाम गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को पानी के भीतर दलदल से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरसोती गांव निवासी कामेश्वर (29 वर्ष) पुत्र राम लक्षण रविवार रात करीब 9 बजे रिहंद डैम में मछली पकड़ने गया था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने डैम के किनारे उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात के अंधेरे के कारण कोई सुराग नहीं मिला। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे।

सोमवार सुबह ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआत में गांव के कुछ कुशल तैराकों को पानी में उतारा गया, लेकिन वे शव का पता लगाने में असफल रहे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, थानाध्यक्ष ने तुरंत मिर्जापुर से एनडीआरएफ टीम को सूचित किया, जो तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। इसी बीच, पुलिस ने मध्य प्रदेश के बैढ़न से विशेष गोताखोरों की एक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया।

बैढ़न से आए गोताखोरों ने पानी में उतरकर गहन तलाशी अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार देर शाम गोताखोरों ने कामेश्वर के शव को पानी के अंदर करीब 10 फीट नीचे दलदल में फंसा हुआ पाया और उसे बाहर निकाला। गोताखोरों ने बताया कि युवक का शव पानी के भीतर गहराई में दलदल में फंस गया था।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद रेणुकूट पहुंची एनडीआरएफ की टीम को रास्ते से ही वापस कर दिया गया। पुलिस ने शव को एनटीपीसी रिहंद के मर्चरी में रखवा दिया है। इस घटना से पूरे सिरसोती गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App