सोनभद्र

चेयरमैन ने नारियल तोड़कर किया सीसी रोड का शिलान्यास वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगी मुक्ति

डाला /सोनभद्र (जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी) डाला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07 में विकास कार्यों को गति देते हुए चेयरमैन द्वारा एक महत्वपूर्ण सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वार्ड 07 के मुख्य मार्गों में से एक, मेवालाल के घर से लेकर धोबिया नाले तक बनने वाली इस सीसी रोड का चेयरमैन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल तोड़कर शुभारंभ किया।
गौरतलब है कि लगभग 200 मीटर लंबी यह सड़क पिछले काफी लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में थी। मुख्य मार्ग होने के कारण इस पर जलजमाव और कीचड़ की वजह से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वार्ड वासियों द्वारा इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन फूलवंती कुमारी ने कहा कि नगर पंचायत के हर वार्ड का सर्वांगीण विकास और बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मुख्य मार्ग के बनने से वार्ड नंबर 07 के सैकड़ों लोगों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कार्य को पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद नितेश कुमार, लिपिक ऋषि कुमार व विनय कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और वार्ड वासी उपस्थित रहे। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर सभी उपस्थित जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चेयरमैन का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App