सोनभद्र

वन महोत्सव सप्ताह में चेरी-देवरी में ग्रीन चौपाल, किसानों को बांटे गए आम के पौधे

म्योरपुर/सोनभद्र ( विकास अग्रहरि)
म्योरपुर वन रेंज के अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत चेरी और देवरी में वन महोत्सव सप्ताह के तहत ग्रीन चौपाल, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा किसानों को आम के पौधों का वितरण किया।वन क्षेत्राधिकारी जबर सिंह यादव ने बताया कि 1 से 7 जुलाई तक चल रहे वन महोत्सव सप्ताह के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में पौधरोपण, ग्रीन चौपाल और पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर विजेंद्र सिंह, वन दरोगा चंद्रभान पटेल, गोविंद, विद्या पांडेय, भाजपा नेता सुजीत अग्रहरि, ग्राम प्रधान ईश्वर प्रसाद, भोला प्रसाद, बच्चे लाल प्रजापति, शिवसागर जायसवाल सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App