सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियो मे विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान जाच मे जुटी पुलिस

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन स्थानीय कस्बा मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोन कस्बा निवासी सुनील जौहरी की लगभग 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी ने बुधवार शाम करीब छह बजे अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। जब परिजन घर लौटे तो महिला को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिससे घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलने पर कोन थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा कस्बे में शोक का माहौल व्याप्त है।वही आस पास के लोगों ने पति पत्नी में मामूली विवाद होने के बाद ऐसी घटना होने की आशंका जताई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
Download App