सोनभद्र

पिण्डारी में मिले नरकंकाल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)।स्थानीय पुलिस ने करीब एक माह पूर्व मोटकी मुकुट पहाड़ी पर मिले मानव कंकाल के सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है बताते चले कि गत रविवार को सहयोगी आरोपी सुरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 30 मई को बीजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोटकी मुकुट पहाड़ी धरतीडाड़ में एक अज्ञात कंकाल बरामद हुआ था।इस मामले में वादी विनोद कुमार पुत्र रामाश्रय गौड़ निवासी छानी पाथर काचन, थाना म्योरपुर की तहरीर पर बीजपुर थाने में बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस तफ्तीश में जुटी थी।बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गुरुवार सुबह क्षेत्र में गश्त पर थी।इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कंकाल कांड से जुड़ा मुख्य आरोपी क्षेत्र में ही किसी बड़ी घटना के फिराक में है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेतवा मोड़ से करीब 300 मीटर पहले सुबह आरोपी लाला भैया उर्फ लाले पनिका पुत्र बाल गोविन्द निवासी सिसवा झापर,थाना बभनी को धर दबोचा।पुलिस ने पकड़े गए मुख्य अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव और कांस्टेबल राहुल गोड़ मुख्य रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App