सोनभद्र

पेट्रोल भरवाने जा रहे अनियंत्रित बाइक सवार की खाईं में गिरने से एक की मौत एक घायल

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) चोपन थाना क्षेत्र गुरमुरा तारा चंडी मंदिर के पास दो बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड से टकरा कर पंद्रह फिट निचे झाड़ियों में गिर गए, जिसमें एक बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हों गई और एक बाईक पर सवार युवक गंभीर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईक सवार जवारीडाड़ से गुरमुरा बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहें थे कि गुरमुरा में तारा चंडी मंदिर के आधा किमी पहले अचानक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे सांकेतिक बोर्ड के टकरा कर पंद्रह फिट निचे झाडियों में जाकर गिर गए। दुर्घटना मे युवक बुद्धिलाल ऊर्फ बुद्ध गौड़ पुत्र लालमन गौड़ निवासी गुरमुरा की मौके पर मौत हो गई और गुड्डू पुत्र संतोष निवासी जवारीडाड़ गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को चोपन स्वास्थ केन्द्र मालोघाट टोल प्लाजा के एम्बुलेंस से ले जाया गया। मृतक बुद्धि लाल मुलतः गुरमा मारकुंण्डी थाना चोपन रहने वाला है जो अपने ससुराल गुरमुरा में ही रहकर जिविका पार्जन करता था। चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App