सोनभद्र

अज्ञात वाहन से भिड़ंत मे मैजिक डीजे सेट मैजिक सवार दो युवक की मौत तीन घायल

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) चोपन थाना क्षेत्र के गुरुदेव आश्रम गुरमुरा के पास हाइवे पर खडी अज्ञात वाहन में पिछे से डीजे सेट मैजिक ने टक्कर मार दिया, दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश मे जुट गई। जानकारी के अनुसार दुद्धी एक कार्यक्रम में शामिल होकर डीजे सेट मैजिक गुरमुरा स्थित गुरुदेव आश्रम के पास वाराणसी शक्तिनगर हाइवे पर पहुचा तो मैजिक के चालक को झपकी लग गई, चालक को झपकी लगते ही मोड़ पर खडी अज्ञात वाहन में पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया, टक्कर इतनी तेज थी की मैजिक मे सवार दो युवक मनोज कुमार पुत्र रामध्यान मौर्या निवासी लोढी राबर्टसगंज,श्याम बाबू उम्र पुत्र रामदुलारे निवासी छपका की मौके पर मौत हो गई। मैजिक चालक चन्दन गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी चुर्क,शिवा पुत्र राजमन निवासी छपका रावर्टसगंज,विनय कुमार पुत्र स्व शिव प्रसाद निवासी गढ़वाल दुद्धी घायल हो गए। दुर्घटना देखकर राहगीरों ने पीआरवी पुलिस और चोपन पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची चोपन पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतू चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। दुर्घटना में मनोज कुमार का शव मैजिक में फंसा रहा जिसे कड़ी मशक्कत से चार घंटे के बाद बाहर निकाला जा सका। घटना में घायल चंदन गुप्ता को चोपन स्वास्थ्य केन्द्र से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और दोनों घायलों को हल्की चोटें आने की वजह से प्राथमिक उपचार के उपरांत घर जाने के लिये छुट्टी दे दी गई। इस सन्दर्भ में चोपन थाना के उप निरिक्षक विनोद यादव ने बताया कि दुर्घटना में दो लोग मनोज और श्याम बाबू की मौत हो गई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना मे शामिल वाहन की तलाश की जा रही है और तहरीर मिलने मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App