सोनभद्र

प्रेमिका का हत्या करने वाले अभियुक्त को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुद्धी। बीजपुर थाना क्षेत्र में बीते 30 मई को हुई एक हत्या का खुलासा वृहस्पतिवार को कर दिया गया। सीओ राजेश कुमार राय ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि घटना के मुख्य आरोपी लाला भैया उर्फ लाले पनिका पुत्र स्व वाल गोबिंद निवासी को बकरीहवाँ मार्ग पर चेतवा मोड से 300 मीटर पहले सुबह करीब 8:49 पर गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया गया। सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि लाला भैया उर्फ लाले पनिका अपने दोस्त के साथ गुजरात मे कमाने अक्सर बाहर जाया करता था। इसके वजह से घर में लगातार आना जाना शुरू किया। इसी बीच दोस्त के पत्नी पार्वती के साथ अवैध संबंध हो गए। जिसके तीन बच्चे भी हैं। मुख्य आरोपी के अनुसार महिला अक्सर शादी विवाह करने का दवाब बना रही थी। काफी लंबे समय तक अवैध संबंध चलता रहा। मुख्य आरोपी लाला भैया उर्फ लाले अपने दोस्त सुरेश के साथ एक बाइक पर पार्वती को लेकर मुट्की पहाड़ी पर चला गया। जहां खाने पीने के बाद महिला के साथ दोनों अभियुक्त दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर बोल्डर से सिर कूच कर हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिए। हत्या के कई दिनों बाद नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया था। उस वक्त सहयोगी आरोपी सुरेश को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी को मोटरसाइकिल यूपी 64 एसी 3775 के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव कांस्टेबल राहुल गौड़ रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता
Download App