सोनभद्र

तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

थाना क्षेत्र के लिलासी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर दिया गया है।
पेट्रोल पंप संचालक सर्वजीत यादव की तहरीर के अनुसार 15 जून की रात करीब 11 बजे अखिलेश कुमार गुप्ता अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और तेल भराने की बात को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उन्होंने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी दी, जिससे सर्वजीत यादव और उनके भाई को चोटें आईं।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों में करकच्ची (थाना बभनी) निवासी अखिलेश कुमार गुप्ता (25), धनखोर (थाना म्योरपुर) निवासी मुकुंद लाल (24), बहुअरा (थाना कोन) निवासी नीरज मौर्य (26) तथा थिवही (थाना विंढमगंज) निवासी अरविंद मौर्य (26) को गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धाराओं के तहत न्यायालय भेज दिया। वहीं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव तथा कांस्टेबल राजबल की टीम ने की।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन
Download App