सोनभद्र

भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ

लिलासी कला में बैंक परिसर के पास शुरू हुई शीतल जल सेवा, राहगीरों और उपभोक्ताओं को मिल रही राहत

म्योरपुर/सोनभद्र/(विकास अग्रहरि)

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पंजीकृत संस्था सनातन जनभावना समिति (आरंगपानी, झरईलटोला) द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, लिलासी कला शाखा के मुख्य द्वार के समीप नि:शुल्क स्वच्छ शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पहल से बैंक आने वाले उपभोक्ताओं, ग्रामीणों तथा राहगीरों को गर्मी से बड़ी राहत मिल रही है।
प्याऊ का अवलोकन करने पहुंचे उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, लिलासी कला के शाखा प्रबंधक ने समिति के इस जनहितकारी कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में दूर-दराज से बैंक आने वाले लोगों के लिए ठंडे पेयजल की यह व्यवस्था अत्यंत सराहनीय है और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।
समिति द्वारा प्याऊ स्थल पर बड़े हाइजीनिक पानी के जारों एवं पारंपरिक मटकों की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को लगातार शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। समिति के सदस्य स्वयं इसकी निगरानी और संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
बैंक परिसर के सामने शुरू हुई इस सेवा से स्थानीय ग्रामीणों, दुकानदारों और राहगीरों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि तपती गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और समिति का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी, सनातन जनभावना समिति के पदाधिकारी, सदस्य तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App