सोनभद्र

करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी नगर के सबसे प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्रों में शामिल श्री पंचदेव मंदिर के दिन अब बहुरने वाले हैं। सैकड़ों वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए सरकार द्वारा 191.55 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
नगर के वार्ड संख्या-9 में स्थित श्री पंचदेव मंदिर के अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्य वंदन योजना के तहत कराया जा रहा है। मंदिर परिसर को धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत जल निकासी व्यवस्था, शुद्ध पेयजल सुविधा, आकर्षक लाइटिंग, मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग मार्ग, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम हाल, शेड निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार परियोजना का टेंडर पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य गति पकड़ेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के साथ बैठक कर मंदिर विकास को लेकर सुझाव भी लिए। लोगों ने मंदिर की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए इसे क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर के जीर्णोद्धार और आधुनिक सुविधाओं के विकास से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि दुद्धी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी। यह परियोजना आने वाले समय में क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दुद्धी दीपक शाह, रामेश्वर राय, वीरेंद्र सिंह, रवि सिंह, अभय सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, उदय सिंह, कमलेश सिंह कमल, संजय तिवारी, सुरेश तिवारी,धर्मू सिंह, मोहित अग्रहरि,प्रेम नारायण सिंह,निरंजन कुमार,आमेश सिंह,राकेश आजाद, सोनू खान,आनन्द कुमार, सुमित सोनी,शाहिद आलम, अन्नू खान सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक व श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन
Download App