सोनभद्र

12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये – नंदलाल गुप्ता

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी ब्लाक परिसर में को 3 दिवसीय संवाद कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का समापन किया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम किया। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यकर्ताओं ने देश के विकास में प्रधानमंत्री के योगदान को सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। विशिष्ट अतिथि श्रवण सिंह गोंड व चेयरमैन कमलेश मोहन ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ राम विशाल चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में गोद भराई का रश्म कराई गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन
Download App