सोनभद्र

मुंबई में होगी ‘हर घर नल शुद्ध जल’ डॉक्यूमेंट्री की प्रमोशन स्क्रीनिंग, जगत नारायण विश्वकर्मा आमंत्रित


सोनभद्र की जल एवं प्रदूषण समस्याओं पर आधारित फिल्म के प्रमोशन में फिल्म जगत की कई हस्तियां होंगी शामिल

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

सोनभद्र की प्रदूषण और पेयजल समस्या के साथ-साथ उसके समाधान के रूप में संचालित हर घर नल जल योजना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘हर घर नल शुद्ध जल’ का प्रमोशन मंगलवार शाम मुंबई में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष घई के फिल्म थिएटर में होगा।
फिल्म के प्रमोशन कार्यक्रम में सोनभद्र के वरिष्ठ पर्यावरण कार्यकर्ता एवं पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में मानवाधिकार कार्यकर्ता बंटी श्रीवास्तव, फिल्म के निर्माता सुरेंद्र सिंह तथा निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव सहित फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने निर्माता, निर्देशक, कलाकार, लेखक और वितरक मौजूद रहेंगे।
निर्देशक देवेंद्र शिवाजी जाधव ने बताया कि बड़े पर्दे के लिए तैयार इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के पोस्टर फ्रांस, कनाडा और इंग्लैंड सहित कई देशों में जारी किए जा चुके हैं, जिससे फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है।
युवा सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता पंकज सिंह, आशीष गुप्ता और प्रशांत दुबे ने कहा कि जगत नारायण विश्वकर्मा को मुंबई में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाना पूरे सोनभद्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा ने जिले में प्रदूषण, खनन और वन संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर वर्षों से संघर्ष किया है तथा जोखिम उठाकर पत्रकारिता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन
Download App