सोनभद्र

स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण


म्योरपुर व कुंडाडीह में चिन्हित स्थलों का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, खेल सुविधाओं के विकास को मिलेगी गति

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम ने म्योरपुर क्षेत्र में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान म्योरपुर ग्राम पंचायत के खेल मैदान तथा ग्राम पंचायत कुंडाडीह में चयनित भूमि की उपयुक्तता का आकलन किया गया।
निरीक्षण टीम में उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा तथा कुंडाडीह ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, समतलीकरण और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भूमि की पैमाइश शीघ्र पूरी कर आवश्यक अभिलेख तैयार किए जाएं, ताकि स्टेडियम निर्माण संबंधी प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिससे युवाओं को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध हो सके।
ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा और खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी स्टेडियम निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी राय जानी और आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में जनसहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा में जुटा है तथा क्षेत्र की विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कोन में रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने लक्ष्मी जायसवाल अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके गोष्ठी में महिलाओं की भागीदारी, बाल मजदूरी उन्मूलन और समानता पर हुई चर्चा दुद्धी में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब भूसी लदी अवैध शराब की ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा नवागत थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने मीडियाकर्मियों से की औपचारिक मुलाकात एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चला सेवा संकल्प अभियान, कस्बे में हुई विशेष साफ-सफाई 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को भारत भूषण तिवारी ने एनकाउंटर मे मार गिराया श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन
Download App