सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में जीजा की मौत, साला हुआ गम्भीर

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के गुलालझारिया गांव में रविवार की रात मोड़ पर अनियंत्रित बाइक सवार 15 फिट गहरी खाई में गिर जाने से जीजा की मौत हो गई। साला गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मृतक रामविचार 25 पुत्र भोला सिंह निगाई बोकराखाड़ी थाना कोन अपने साला तिलक राज 25 पुत्र गुलाब सिंह हालिया मिर्जापुर के साथ बभनी गया हुआ था। रविवार की रात करीब 11 बजे गुलालझारिया गांव में पहुँचते ही बाइक अनियंत्रित हुई और 15 फिट गहरी खाई में चला गया। तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घटना स्थल पहुँच कर दोंनो बाइक सवार को सीएचसी दुद्धी भेजा। जहाँ चिकित्सकों द्वारा रामविचार का उपचार किया जा रहा था। उसी बीच परिजनों ने घायलवस्था में एक निजी हॉस्पिटल लेकर चले गए। जहाँ रामविचार की मौत हो है। परिजनों ने पुनः रामविचार का शव लेकर सीएचसी पहुँच गये। सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

मृतक का चचेरा भाई अमर सिंह, मामा
गणेश प्रसाद, जीजा शिवप्रसाद, बहन मानबसी, रजवंती ने बताया कि रामविचार अपने बहन के घर म्योरपुर साला के साथ गया हुआ था। उसके बाद साला के दोस्त के घर बभनी एक कार्यक्रम में गया हुआ था। वहाँ से रविवार की रात घर लौट रहा था, उसी दौरान सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें रामविचार की मौत हो गई। रामविचार की शादी पिछले साल सात जून को हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

डॉ शाह आलम अंसारी केंद्र अधीक्षक दुद्धी ने कहा कि रात में सड़क हादसे के बाद आये घायल युवक का उपचार किया जा रहा था। उसी बीच मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर चले गए। सुबह छः बजे शव लेकर हॉस्पिटल पहुँच गए। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

धर्मेंद्र कुमार सिंह कोतवाल दुद्धी ने कहा कि सीएचसी अधीक्षक द्वारा जानकारी मिली है। शेष कार्यवाही की जा रही है। परिजनों के तहरीर के मुताबिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App