सोनभद्र

बंधी में नहाने गए बुजुर्ग व्यक्ति की डूबने से मौत

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी)हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत के कोडरी टोला में बंधी में नहाने गए एक बुजुर्ग का बंधी में पैर फिसलकर पानी में डूबनें से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत टोला कोडरी निवासी रामदुलारे उम्र लगभग 72 वर्ष पुत्र स्व मानरूप घर से नहाने के लिए कोडरी बध़ी में गए थे जिसका बंधी में पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गए जहां पानी की गहराई ज्यादा होने के वजह से पानी में डुबने मौत हो गई , सूचना पर पहुंची हाथीनाला थाना की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।वहीं इस संबंध में मृतक के बेटा गुलाब ने बताया कि शनिवार को घर से नहाने के लिए निकले थे लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे तो घरवालों सोचे कि नहाकर कहीं रिस्तेदारो के यहां चले गए होंगे शाम को खोजबीन करते हुए जब रिश्तेदारों से पता लगाया गया तो पता चला कि वह कही नहीं पहुंचे तो घर के आसपास खोजबीन किया जा रहा था कुछ पता नहीं चल सका । रविवार को घर से लगभग सात चार सौ मीटर दूर गांव के ही पर बंधी पहुंचकर देखा गया कि बंधी के किनारे उनका कपड़ा और चप्पल है और शव भी कुछ दूरी पर पानी में उतराया हुआ है जिसको तत्काल गांव वालों के मदद से बाहर निकलवाया गया जिसके बाद इसकी सूचना गांव के प्रधानपति राजकुमार को दी गई । हाथीनाला थाना प्रभारी सूर्यभान राव ने बताया सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण
Download App