सोनभद्र

बभनी रेणुकूट मार्ग पर सड़क हादसा दो बाइक सवार गंभीर घायल

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बभनी-रेणुकूट मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी निवासी बुझावन (25) पुत्र भीम सिंह एवं राजेश कुमार (24) पुत्र रामलखन मोटरसाइकिल से बभनी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुझावन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बुझावन को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि घायलों की पहचान कर ली गई है तथा फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App