सोनभद्र

दुद्धी वृद्धाश्रम मे मनाई गई वैवाहिक जीवन की 12वी वर्षगांठ बुजुर्गो का लिया आशीर्वाद

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए रेणुकूट निवासी मनीष मालवीया एवं उनकी धर्मपत्नी निधि मालवीया ने अपनी वैवाहिक जीवन की 12वीं वर्षगांठ परख वृद्धाश्रम, दुद्धी में बुजुर्गों के बीच मनाई। इस अवसर पर दंपति ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों के साथ केक काटकर अपनी खुशियां साझा कीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान मालवीया दंपति ने सभी वृद्धजनों को केक एवं मिठाई खिलाई तथा अपने सहयोग से विशेष भोजन की व्यवस्था कर सभी को स्नेहपूर्वक भोजन कराया। इसके अलावा वृद्धजनों की आवश्यकता को देखते हुए व वृद्धजनों की मांग पर सभी को चप्पलों का वितरण भी किया। यह उपहार पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस दौरान वृद्धाश्रम में भावनात्मक और आत्मीय वातावरण देखने को मिला। बुजुर्गों ने मालवीया दंपति को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं दीर्घ दांपत्य जीवन की कामना की।
सभी ने उनकी इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया।

बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर मालवीया दंपति भी भावुक हो उठे।
उन्होंने कहा कि जीवन की वास्तविक खुशी तभी मिलती है जब अपनी खुशियों को समाज के जरूरतमंद और असहाय लोगों के साथ साझा किया जाए। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी अपनी प्रत्येक वैवाहिक वर्षगांठ इसी प्रकार जरूरतमंदों और बुजुर्गों के बीच मनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। उनकी सेवा से मिलने वाली दुआ किसी भी पूजा-पाठ से बढ़कर होती है।
उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों को जरूरतमंदों और असहाय लोगों के बीच मनाकर सामाजिक सरोकारों को मजबूत करें।
एवं जो भी व्यक्ति इस तरह का कार्यक्रम करना चाहते हो वे इस 8115662121 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

वहीं परख वृद्धाश्रम की संचालिका सविता सिंह ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा किसी प्रियजन की पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर वृद्धाश्रम में आकर कार्यक्रम आयोजित करता है, तो यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों को अपार खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को ऐसे अवसरों पर आगे आकर निराश्रित एवं असहाय लोगों के बीच समय बिताना चाहिए। इससे न केवल उनके जीवन में खुशियां आती हैं, बल्कि सेवा करने वाले व्यक्ति को भी आत्मिक संतोष, दुआएं और आशीर्वाद प्राप्त होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी बुजुर्गों ने मालवीया दंपति के उज्ज्वल, सुखी एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App