सोनभद्र

ट्रिपल एस परिवार ने जरुरतमंद बच्चों को भोजन कराकर मनाया जन्मदिन

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) वैष्णो मंदिर के समीप एक होटल में ट्रिपल एस परिवार के सदस्य ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों को मेहमान की तरह भोजन कराकर उनके साथ केक काटकर मनाया।
वर्तमान समय में अधिकांश लोग परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं लेकिन ट्रिपल एस परिवार के सदस्य सत्यम मिश्रा ने अपना जन्मदिन अपने प्रतिष्ठान पर गरीब बच्चों के साथ केक काटकर उन्हें मनपसंद भोजन खिलाकर बिल्कुल अलग तरीके से मनाया। उन्होने अपने जन्मदिन पर कोई भी रिस्तेदारो ,परिवार या करीबी दोस्तों को नहीं बुलाया बल्कि आसपास के रहने वाले पचास से अधिक गरीब बच्चों को बुलाया उन्हें स्वादिष्ट भोजन, केक खिलाकर उपहार वितरित किया। सत्यम मिश्रा ने कहा कि जन्मदिन मनाने का सही आनंद जरुरतमंदों की सच्ची सेवा में है।आगे भी संस्था द्वारा सामाजिक एवं जनसेवा कार्य लगातार जारी रहेगा।बच्चों ने इस पहल का उत्साह पूर्वक आनंद लेकर खुशियां मनाई। इस दौरान शिवम मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App