सोनभद्र

जर्जर 33 केवी लाइन से मिलेगी राहत, किरबिल सबस्टेशन से जुड़ा जलकल फीडर

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। नवनिर्मित किरबिल 132/33 केवी सबस्टेशन से नधिरा उपकेंद्र के जलकल फीडर को बुधवार को 33 केवी मुख्य लाइन से जोड़ दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एसडीओ रामअनंत दुबे ने बताया कि किरबिल सबस्टेशन से जुड़ने के बाद नधिरा उपकेंद्र को नियमित और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही 33 केवी लाइन में बार-बार आने वाले फॉल्ट और तकनीकी खराबियों से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पुरानी 33 केवी लाइन काफी जर्जर हो चुकी थी, जिसके कारण लाइनमैनों और उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने से विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु होगी। एसडीओ ने बताया कि आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जलकल फीडर को नई लाइन से जोड़कर चालू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को नधिरा सबस्टेशन को भी किरबिल सबस्टेशन से जोड़ दिया जाएगा। इस दौरान ट्रांसमिशन विभाग के अवधेश कुमार, सुनील कुमार तिवारी, एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता सहित वितरण एवं ट्रांसमिशन विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुएं में नहाने गई किशोरी का मिला शव म्योरपुर थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ किया बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन से सोनभद्र में शोक की लहर सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ओबरा की कार्यकारिणी का हुआ गठन अमरदीप बने तहसील अध्यक्ष बस और बाइक में टक्कर एक युवक घायल,रेफर *रेडिया ग्राम पंचायत मे असहाय एवं निराश्रित वृद्ध, विधवा, विकलांग महिलाओं को वितरित की गयी साड़ी* कोडार रोड में हुई दो मोटरसाइकिलो कि टक्कर,एक गम्भीर घायल राजस्व विभाग की अनदेखी से सरकारी भूमि पर अस्थाई कब्जा, डीएम से बेदखली की मांग *भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर* दो अंतरजनपदीय चोरों का राजेश सिंह ने किया एनकाउंटर ग्राहक सेवा केंद्र से 4.80 लाख चोरी मे था फरार
Download App