सोनभद्र

बनवासी सेवा आश्रम में छात्रों को भाषण और नाटक का विशेष प्रशिक्षण

म्योरपुर/ सोनभद्र ( विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम संचालित शिक्षा निकेतन और जीवन शाला के छात्रों में अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने की दिशा में इन दिनों विशेष पहल की जा रही है। राष्ट्रीय रंग मंच मुंबई से जुड़े रंगकर्मी अजहर छात्रों को बोलने, नाटक और भाषण की बारीकियां सिखा रहे हैं।
कार्यक्रम के तहत अजहर बच्चों को मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, संवाद अदायगी, हाव-भाव और शारीरिक भाषा के महत्व के बारे में समझा रहे हैं। साथ ही वे नाट्य अभ्यास के माध्यम से बच्चों की झिझक दूर कर उन्हें रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गीता,परी,साक्षी ने बताया कि कार्यक्रम से पहले हम लोग किसी के सामने अपनी बात रखने में झिझकते थे लेकिन अब उसी बात को बेहिचक रख पा रहे है शिक्षा निकेतन

और जीवन शाला के छात्रों में इस पहल का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। बच्चे अब खुलकर अपनी बात रख रहे हैं और समूह में काम करने की प्रवृत्ति भी विकसित हो रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदु सिंह,शिक्षक विजय,नेहा का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्रों के व्यक्तित्व विकास में मदद मिलेगी और वे भविष्य में बेहतर संप्रेषक बन सकेंगे।
आश्रम के सुरेश , ने बताया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App