सोनभद्र

चलते पिकअप में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ से वाराणसी सब्जी लेकर जा रहा था वाहन, इंजन व टायर जलकर खाक

म्योरपुर /सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर खैराही गांव में शाह मोहम्मद के घर के समीप सोमवार को एक चलती पिकअप वाहन में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में वाहन का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा। हालांकि चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और वह समय रहते वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित बच गया।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से वाराणसी की ओर सब्जियां लेकर जा रही एक पिकअप वाहन खैराही गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान वाहन के इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने चालक को इशारा कर इसकी जानकारी दी। चेतावनी मिलते ही चालक ने वाहन को तत्काल सड़क किनारे रोक दिया और नीचे उतरकर स्थिति का जायजा लेने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक के वाहन से उतरते ही इंजन में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पानी तथा अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि तब तक वाहन का इंजन और दोनों आगे के टायर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुके थे। आग लगने से वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि चालक समय रहते वाहन से बाहर नहीं निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन मधुपुर क्षेत्र का है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App