सोनभद्र

सोन नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, तलाश जारी


कोन/सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)

कोन थाना क्षेत्र के हरा ग्राम पंचायत अंतर्गत सोनझर टोला के समीप मंगलवार दोपहर सोन नदी में नहाने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जबकि ग्रामीण और प्रशासन की टीम भी किशोरों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार (14 वर्ष) पुत्र मुखलाल निवासी नैकाहा थाना कोन अपने मामा के घर रोगही निवासी बिंदु निषाद पुत्र प्रदीप निषाद के घर आया हुआ था। और कृष्णा निषाद (13 वर्ष) पुत्र अरविंद निषाद निवासी रोगही मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हरा गांव के सोनझर टोला के समीप सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान पवन कुमार और कृष्णा निषाद अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी में डूब गए।वहां मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों किशोर नदी की गहराई में समा चुके थे। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। समाचार लिखे जाने तक दोनों किशोरों का कोई पता नहीं चल सका था। स्थानीय लोगों की सहायता से सोन नदी में लगातार खोजबीन जारी थी।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है। परिजन नदी किनारे अपने बच्चों के सकुशल मिलने की उम्मीद में डटे हुए हैं, जबकि प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App