सोनभद्र

आकाशीय बिजली की चपेट में आने पर दो बालिकाओं की मौत

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौगवां गांव में अचानक हुई तेज झंझावात के बीच वर्षा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बालिकाओं की मौत हो गई।मंगलार की शाम को घटी घटना में पूजा उम्र 14 वर्ष पुत्री रामाशंकर व आँचल उम्र 10 वर्ष की मौत हो गई।बताया गया कि गांव में किसी पेड़ के नीचे खेल रही दोनों बालिकाएं जब तक कुछ समझ पाती तब तक दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं।दोनों को आनन फानन में घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि आंचल अपने रिश्तेदारी में आई थी।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आकाशीय बिजली को लेकर दहशत व्याप्त हो गया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को प्राथमिक लिखापढ़ी के बाद पीएम के लिए भेजने में जुट गई।उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना काफी दुखद है,दोनों मृतकों के परिजनों को शासन के मंशानुरूप सहायता प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सावन मेले की तैयारी को लेकर अजीरेश्वर महादेव मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न कुएं में नहाने गई किशोरी का मिला शव म्योरपुर थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ किया बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन से सोनभद्र में शोक की लहर सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ओबरा की कार्यकारिणी का हुआ गठन अमरदीप बने तहसील अध्यक्ष बस और बाइक में टक्कर एक युवक घायल,रेफर *रेडिया ग्राम पंचायत मे असहाय एवं निराश्रित वृद्ध, विधवा, विकलांग महिलाओं को वितरित की गयी साड़ी* कोडार रोड में हुई दो मोटरसाइकिलो कि टक्कर,एक गम्भीर घायल राजस्व विभाग की अनदेखी से सरकारी भूमि पर अस्थाई कब्जा, डीएम से बेदखली की मांग *भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*
Download App