सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में रिश्तेदार के घर फंदे से लटकता मिला युवक का शव


कोन/ सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)
स्थानीय थाना क्षेत्र के कचनरवा के टोला बरवा में मंगलवार सुबह एक युवक का शव उसके रिश्तेदार के घर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव के टोला घोड़बचवा निवासी विजय (45) पुत्र स्वर्गीय भूखन अपने रिश्तेदार सखीचंद पुत्र स्वर्गीय रघुराई के घर कचनरवा के टोला बरवा आया हुआ था।जो सोमवार की रात घर में सो रहा था उसी बीच मंगलवार सुबह रिश्तेदार के घर के लोग जब विजय के कमरे में गए तो उसका शव घर में फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।घरवालों के द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा पुलिस की बड़ी सफलता,बंद मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण,3 अभियुक्त गिरफ्तार कोन पुलिस की बड़ी कारवाई चार वारंटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार न्यायालय भेजे गए पुलिसकर्मी शशि भूषण की तत्परता से महिला यात्री का खोया ट्राली बैग सुपुर्द कर लौटाया मुस्कान आदिवासी भाई बहनों का एक भी घर उजाड़ने नहीं दिया जायेगा - संदीप मिश्रा विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने बीजपुर में किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सियरिया गांव में हुआ वृहद वृक्षारोपण ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने पौधा... मवेशी बांधते समय जहरीले सांप ने डसा,अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत 25 महिलाओं को मिली उन्नति तसर रोलिंग मशीन, रेशम उत्पादन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार कटौधी में 14 हजार अर्जुन पौधों से रोजगार की नई राह, हरित अभियान का शुभारंभ
Download App