सोनभद्र

नाराज किशोरी ने खाया चूहे मारने का जहर, उपचार के दौरान मौत

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लीलासी गांव में रविवार को चूहे मारने की दवा के सेवन से एक 17 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लीलासी गांव निवासी माया गुप्ता (17 वर्ष), पुत्री आलम चंद्र, किसी बात से नाराज होकर घर में रखी चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लेकर पहुंचे।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. पल्लवी ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सक के अनुसार किशोरी को रविवार दोपहर लगभग दो बजे अस्पताल लाया गया था। पूछताछ में उसने चूहे मारने की दवा खाने की जानकारी दी थी। उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार भी देखा गया था। चिकित्सक ने परिजनों को अस्पताल से घर ले जाने से मना किया था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।
डॉ. पल्लवी ने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की सूचना मेमो के माध्यम से म्योरपुर पुलिस को दे दी गई है।
वहीं, जब इस संबंध में मृतका के पिता से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सावन मेले की तैयारी को लेकर अजीरेश्वर महादेव मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न कुएं में नहाने गई किशोरी का मिला शव म्योरपुर थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ किया बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन से सोनभद्र में शोक की लहर सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ओबरा की कार्यकारिणी का हुआ गठन अमरदीप बने तहसील अध्यक्ष बस और बाइक में टक्कर एक युवक घायल,रेफर *रेडिया ग्राम पंचायत मे असहाय एवं निराश्रित वृद्ध, विधवा, विकलांग महिलाओं को वितरित की गयी साड़ी* कोडार रोड में हुई दो मोटरसाइकिलो कि टक्कर,एक गम्भीर घायल राजस्व विभाग की अनदेखी से सरकारी भूमि पर अस्थाई कब्जा, डीएम से बेदखली की मांग *भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*
Download App