सोनभद्र

नमो घाट वाराणसी में घुमने गये युवक राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल मौत के बाद परिवार से मिले मंत्री रविंद्र जायसवाल

वैनी/सोनभद्र ( राजन गुप्ता) रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल निवासी ग्राम बेऊआ को नमो घाट के प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला था जिसमें राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल कि मृत्यु हो गई थी। सोमवार को मृतक के घर अपना शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए रविन्द्र जायसवाल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने पहुंचकर कर शोकाकुल परिवार से मिलकर कुशल क्षेम किया और मृतक चिंटू जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
मंत्री जी ने मृतक के पिता बुद्री नारायण जायसवाल को सरकारी सहायता के तहत पांच लाख रुपए का चेक देकर आर्थिक मदद किया।
इस दौरान मृतक के पिता जी ने मंत्री जी से मांग किया कि नमो घाट पर मेरे बेटे का मुर्ति लगवाई जाय।
पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री जी ने बताया कि इस घटना में संलिप्त चार सुरक्षाकर्मी सहित प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों के कम्पनी के मालिक को जेल भेजा जा चुका है और अज्ञात लोगों कि पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है इस घटना में संलिप्त कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।
इस प्रकरण में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और हर सम्भव मदद कि जा रही है।
मंत्री जी के साथ नन्दलाल गुप्ता जिला अध्यक्ष भाजपा सोनभद्र चर्चित कुमार जिलाधिकारी सोनभद्र और एसपी सोनभद्र एसडीएम रावर्टसगज उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App