सोनभद्र

77 साल बाद भी अंधेरे में चिखला टोला, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि) म्योरपुर अंतर्गत पड़री ग्राम पंचायत के चिखला टोला में शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव में विद्युतीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आजादी के 77 वर्ष से अधिक समय बीत जाने और डिजिटल इंडिया के दावों के बावजूद आज भी उनका टोला बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है।
ग्रामीणो का कहना है कि लगभग 200 की आबादी वाले चिखला टोले में दर्जनों परिवार निवास करते हैं, लेकिन अधिकांश घरों तक आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। बिजली के अभाव में लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज करने जैसी सामान्य सुविधाओं के लिए भी ग्रामीणों को दूसरे गांवों का सहारा लेना पड़ता है।
ग्रामीण राम सुशील ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व गांव में 11 केवीए बिजली लाइन तो लगाई गई थी, लेकिन घरों तक कनेक्शन पहुंचाने के लिए पोल नहीं लगाए गए। इसके चलते विद्युतीकरण का कार्य अधूरा रह गया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने शीघ्र गांव में पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उनका कहना था कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, किसानों के कार्य और आधुनिक सुविधाओं का उपयोग प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शन में श्याम नारायण, बैज यादव, राजेश, मोहन, बनवारी लाल, उमाकांत, सुनीता, कसमीला, रीता, ममता समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
इस संबंध में एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि चिखला टोला के विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App