सोनभद्र

कटौंधी जंगल में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौंधी के जंगल में शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुंडाडीह निवासी राजदेव कुशवाह (लगभग 50 वर्ष) पुत्र अजुपा सिंह के रूप में हुई है। वह सब्जी बेचने का कार्य करते थे।परिजनों के अनुसार राजदेव शुक्रवार दोपहर घर से निकले थे। इसी दौरान जंगल में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल म्योरपुर थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर मृतक की बाइक शव से कुछ दूरी पर गिरी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए

भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के बड़े पुत्र रवि और छोटे पुत्र रत्नेश ने बताया कि पिता रोज की तरह घर से निकले थे, लेकिन बाद में उनकी हत्या की सूचना मिली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बड़े पुत्र के तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App