सोनभद्र

शर्मिंदा सेल्फी अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिस ने किया जागरूक

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) सड़क हादसों पर लगाम लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा शर्मिंदा सेल्फी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने और रान्ग साइड ड्राइविंग करने वालों को रोककर जागरूक किया गया।
अभियान में एएसपी अनिल कुमार, सीओ चारु द्विवेदी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर व एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों लोगों को प्रतीकात्मक रूप से यमराज बनाकर उनसे “शर्मिंदा सेल्फी” ली गई और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
यातायात प्रभारी सीओ चारु द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में लोगों को सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App