सोनभद्र

गैंगस्टर एक्ट के तहत अखिलेश मिश्रा बड़ी कारवाई अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख की संपत्ति कुर्क

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) गैंगस्टर एक्ट के तहत अखिलेश मिश्रा बड़ी कारवाई अपराध से अर्जित ₹54.10 लाख की संपत्ति कुर्क।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्तियों के विरुद्ध प्रभावी कारवाई हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे ओबरा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोन एवं थाना ओबरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कारवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त की अपराध से अर्जित चल सम्पत्ति को कुर्क किया गया।
थाना कोन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 01/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित अभियुक्त संजय चौहान पुत्र महावीर निवासी तकिया थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध जगत से अर्जित धन से क्रय की गयी चल सम्पत्तियों को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, जनपद सोनभद्र के आदेशानुसार अन्तर्गत धारा 14(1) उ प्र गैंगस्टर एक्ट के तहत नियमानुसार कुर्क किया गया है।
कुर्क की गयी सम्पत्तियों में वाहन संख्या UP64AV4916 टाटा नेक्सॉन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,23,000/- तथा वाहन संख्या UP64CT0316M हाईवा ट्रक, जिसकी अनुमानित कीमत ₹44,87,000/- है, शामिल हैं। कुर्क की गयी सम्पत्तियों की कुल अनुमानित कीमत ₹54,10,000/- (चौवन लाख दस हजार रुपये मात्र) है। पुलिस द्वारा गठित टीम ने अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदी गयी सम्पत्तियों को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कुर्की का कारवाई पूर्ण किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कारवाई प्रचलित है।

कारवाई का विवरण
संजय चौहान पुत्र महावीर निवासी तकिया राबर्ट्सगंज

कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण
1. वाहन संख्या UP64AV4916 (टाटा नेक्सॉन) कीमत ₹9,23,000/-
2. वाहन संख्या UP64CT0316M (हाईवा ट्रक) कीमत ₹44,87,000/-

कुर्क मे सम्मिलित टीम
1. अखिलेश मिश्रा कोन एसएचओ मय हमराही
2. प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र मय हमराहियान तथा संयुक्त पुलिस टीम।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App