सोनभद्र

बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी शराब बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार

बभनी (अजीत पांडेय)जिले भर में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक की टीम ने तीन शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है।जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए ग्राम जिगनहवां से तीन अभियुक्तों को ठेके की अवैध वाह ओरेंज देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कुल 98 अदद (19.600 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद की है।पुलिस ने पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम (60 Ex Act) के तहत अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत किए हैं श्याम लाल गुप्ता पुत्र स्व० जीतलाल गुप्ता,सुमेर सिंह गौड़, पुत्र रामनरेश गौड़,सुन्दर गुप्ता पुत्र अमरजीत गुप्ता, सभी निवासी ग्राम जिगनहवां बभनी के है इस अवैध धंधे का पर्दाफाश करने और तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने मे प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव,उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव,हेड कांस्टेबल जय प्रकाश यादव,हेड कांस्टेबल मनोज गौतम,महिला आरक्षी अहसास यादव,महिला आरक्षी आंचल सरोज शामिल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App