सोनभद्र

रेलवे विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ करने के पूर्व जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया – धर्मवीर तिवारी


सोनभद्र राबर्ट्सगंज पन्नूगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य को लेकर हलचल तेज हो गई है। रेलवे विभाग द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने से पहले क्रासिंग क्षेत्र में बैरिकेडिंग और टिनशेड लगाकर घेरेबंदी का कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि वर्षों से जाम और रेलवे फाटक बंद रहने की समस्या से जूझ रहे लोगों में आरओबी निर्माण को लेकर उत्साह है, लेकिन बिना वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए आवागमन बाधित होने की आशंका ने स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है।
बृहस्पतिवार को बैरिकेडिंग शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए कहा था कि बिना वैकल्पिक रास्ता बनाए मुख्य मार्ग बंद कर देना आमजन के लिए भारी परेशानी का कारण बनेगा। लोगों का कहना था कि यह सड़क रॉबर्ट्सगंज से खलिहारी होते हुए बिहार तक को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण लाइफ लाइन है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है।
स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक आमजन के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार न हो जाए, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाना चाहिए।
पूर्व जिलाध्यक्ष के आग्रह पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम सदर एवं सीओ सिटी को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने रेलवे विभाग और आरओबी निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों से वार्ता कर स्थानीय लोगों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका आपसी समन्वय से वैकल्पिक मार्ग तैयार करेंगे, ताकि आमजन को आवाजाही में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही जिन लोगों ने रेलवे भूमि अथवा आसपास अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें तत्काल स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए।
डा धर्मवीर तिवारी ने कहा कि रेलवे प्रशासन को पहले से एडवाइजरी जारी कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि मार्ग कितने दिनों तक बंद रहेगा और लोगों के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि जुलाई में स्कूल खुलने के बाद सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और अभिभावकों को होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन जल्द ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा।
इस अवसर पर अरविन्द पांडेय विनोद सोनी आशीष श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव,सृजन श्रीवास्तव,राज कुमार सोनी, अखिलेश कश्यप सचिव कुमार सोनी,भरत सोनी,दिनेश पांडेय,विष्णु सोनी,पुरषोत्तम सोनी,लवकुश सोनी,विकाश केसरी,गणेश केशरी, कल्लू मुकुंद केशरी शरद केशरी रवि केशरी बच्चा केसरी राजा चंदन जयसवाल सूर्या मौर्या सत्यम पांडेय विवेकानंद पांडेय प्रमोद जयसवाल .संतोष सोनी प्रमोद सोनी आयुष सोनी बजरंगी सोनी बालचंद कनौजिया, रोहित राज सोनी शिवम राय मनीष, मुन्ना तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शर्मिंदा सेल्फी अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिस ने किया जागरूक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आंगनवाड़ी भर्ती,जाँच मे सत्यता के बाद भी दर दर भटकने को मजबूर है पीड़िता । बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी शराब बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार रेलवे विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ करने के पूर्व जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया - धर्मवी... सरकारी हैंडपम्प उखाड़कर बोरवेल से सिंचाई असनहर गांव में पेयजल संकट गहराया बूंद बूंद पानी को तरस रहे ... शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मौसी की शादी में आया 4 वर्षीय मासूम कुएं में मृत मिला मंडप की रस्म बदली मातम में: मौसी की शादी में आए 4 वर्षीय बालक की कुएं में मिली लाश, नाना ने लगाया हत... पिपरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी का बाल विवाह कराने परिवार को डरा धमकाकर बंधक बनाने वाले 2 आरोपी को किय... पानी में डूबने की घटनाओं पर अंकुश लगाने को म्योरपुर पुलिस का जागरूकता अभियान पानी लेने गई युवती को विषैले सर्प ने डसा
Download App