सोनभद्र

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, मौसी की शादी में आया 4 वर्षीय मासूम कुएं में मृत मिला

नाना ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बभनी (सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के अहीर बुढ़वा गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मौसी की शादी में शामिल होने आया 4 वर्षीय मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मृत मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के नाना ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार जीनू भारती पुत्र सुनील कुमार भारती, उम्र करीब 4 वर्ष, एक सप्ताह पूर्व अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए ननिहाल अहीर बुढ़वा आया था। बुधवार रात करीब 9 बजे शादी समारोह के दौरान मंडप कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जीनू अचानक भीड़ से गायब हो गया।
परिजन जब भोजन के लिए जीनू को खोजने लगे तो वह कहीं नहीं मिला। काफी तलाश के बाद परिजनों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित एक पक्के कुएं में जीनू का शव उतराता मिला।
मासूम का शव मिलते ही शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक के नाना रामबृक्ष ने बताया कि जीनू की मां की मौत उसके जन्म के एक सप्ताह बाद ही हो गई थी। बड़ी मुश्किलों से उसका पालन-पोषण किया जा रहा था।
गुरुवार सुबह नाना रामबृक्ष ने बभनी थाने पहुंचकर नाती की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले के हर पहलू की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App