सोनभद्र

मंडप की रस्म बदली मातम में: मौसी की शादी में आए 4 वर्षीय बालक की कुएं में मिली लाश, नाना ने लगाया हत्या का आरोप

बभनी/सोनभद्र(अजीत पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र के अहीर बुढ़वा गांव में बुधवार रात शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब मौसी की शादी में शामिल होने ननिहाल आया 4 वर्षीय मासूम घर से सौ मीटर दूर कुएं में मृत मिला। मृतक के नाना ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार जीनू भारती पुत्र सुनील कुमार भारती, उम्र करीब 4 वर्ष, एक हफ्ते पहले अपनी मौसी की शादी में ननिहाल अहीर बुढ़वा आया था। बुधवार रात करीब 9 बजे मंडप कार्यक्रम के दौरान जीनू भीड़ से अचानक गायब हो गया।

नाना रामबृक्ष जब भोजन के लिए जीनू को खोजने लगे तो वह नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो घर से डेढ़ सौ मीटर दूर पक्के कुएं में जीनू का शव उतराया मिला।इसके बाद सब की खुशियां मातम में बदल गई।
जीनू की मौत की खबर सुनते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। नाना रामबृक्ष ने बताया कि जीनू की मां की मौत उसके जन्म के एक हफ्ते बाद ही हो गई थी। तब से बड़ी मुश्किल से उसका पालन पोषण किया था।
नाना रामबृक्ष ने गुरुवार सुबह थाने पहुंचकर नाती की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के हर पहलू पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

*

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App