सोनभद्र

पिपरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी का बाल विवाह कराने परिवार को डरा धमकाकर बंधक बनाने वाले 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पिपरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी का बाल विवाह कराने परिवार को डरा धमकाकर बंधक बनाने वाले 2 आरोपी को किया गिरफ्तार।

आवेदक पवन कुमार पुत्र कमाल धरिकार निवासी मलीन बस्ती वार्ड न 1 तुर्रा थाना पिपरी द्वारा पिपरी थाना पर सूचना दिया कि उनकी पत्नी बच्चों सहित बिना बताए घर से कही चली गई है, जिसके सम्बन्ध में थाना पिपरी पर गुमशुदगी दर्ज किया गया था।

पिपरी पुलिस ने तत्परता एवं गंभीरता से कारवाई करते हुये आवेदक की पत्नी एवं बच्चों को सकुशल बरामद किया है। घर वापस आने पर आवेदक की पत्नी द्वारा बताया गया कि उसे तथा उसके बच्चों को कामेश्वर बैठा निवासी रेनुकूट एवं बाबा जी नामक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अलीगढ़ ले जाया गया था, जहां उसकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष का विवाह लोकेश नामक व्यक्ति से करा दिया गया।

पीड़िता द्वारा बताया गया कि अलीगढ़ में उन्हें डरा धमकाकर रखा गया तथा किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। अवसर मिलने पर पीड़िता द्वारा लोकेश के मोबाइल नम्बर से अपने पति को सूचना दी गई, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें सकुशल बरामद किया गया है।

उक्त सूचना के आधार पर थाना पिपरी पर मुकदमा अपराध संख्या 102/2026 धारा 61(2), 87, 137(2), 351(3) बीएनएस बनाम कामेश्वर बैठा पुत्र अज्ञात निवासी रेणुकूट पिपरी, बाबा जी पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात,लोकेश पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64(2)(ड), 65(1) बीएनएस, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट तथा 9/10 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम का बढ़ोत्तरी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष पिपरी के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा प्रभावी करते हुए मुखबिर की सूचना पर 2 आरोपी को नौकुटिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. लोकेश कुमार उर्फ मुच्ची शर्मा पुत्र श्री बृजेश उर्फ विजुआ शर्मा निवासी ख्यामई बीरपुरा अलीगढ़
2. कामेश्वर बैठा पुत्र भुलन बैठा निवासी सहिजना सहर कल्याणपुर गढ़वा हाल पता रेलवे कालोनी आरपीएफ के पीछे मलिन बस्ती तुर्रा पिपरी

पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश मे आया कि अभियुक्तगण आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से पश्चिमी जनपदों के व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करते थे तथा उनसे मोटी रकम लेकर अपने क्षेत्र की गरीब एवं नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाते थे। इसके उपरांत लड़कियो को उनके परिजनो से दूर जनपदो मे ले जाकर बहकावे मे रखकर विवाह कराया जाता था।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. एसआई हीरा लाल यादव थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. हे का प्रभू नारायण थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
4. रि का रोहित यादव थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App