सोनभद्र

पानी में डूबने की घटनाओं पर अंकुश लगाने को म्योरपुर पुलिस का जागरूकता अभियान


म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में पानी में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगों को नदी, तालाब और जलाशयों के खतरनाक स्थानों से दूर रहने की सलाह दी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लैरा नदी, रिहंद जलाशय के खंता क्षेत्र, किरबिल, लिलासी सहित कई

संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को गहरे पानी में न जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा बरसात के मौसम में सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर और बैनर भी लगाए गए, जिनमें डूबने से बचाव के उपाय और खतरनाक क्षेत्रों की जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह जलाशयों और नदियों के किनारे सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App