सोनभद्र

पानी लेने गई युवती को विषैले सर्प ने डसा

अचेत होने पर परिजनों ने रात में ही सीएचसी म्योरपुर में कराया भर्ती
म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत अंतर्गत खंता टोला में मंगलवार की रात एक युवती को विषैले सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवती को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पड़री ग्राम पंचायत के खंता टोला निवासी 21 वर्षीय सुदा पुत्री कन्हैया लाल यादव मंगलवार की रात घर के आंगन में रखे घड़े से पानी लेने गई थी। बताया जा रहा है कि घड़े के पास पहले से ही एक विषैला सर्प छिपा हुआ था। जैसे ही युवती पानी लेने पहुंची, सर्प ने उसके पैर में डस लिया।
सर्पदंश के कुछ ही देर बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। परिजनों ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर उसकी स्थिति पर निगरानी बनाए रखी है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और गर्मी के मौसम में अक्सर सांप घरों के आसपास निकल आते हैं, जिससे लोगों में भय बना रहता है। ग्रामीणों ने लोगों से रात के समय सावधानी बरतने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App