सोनभद्र

बकरीद को लेकर म्योरपुर पुलिस ने किया पैदल मार्च

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, अफवाहों से बचने की सलाह

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से म्योरपुर पुलिस ने बुधवार को कस्बे और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा की अगुवाई में पुलिस ने लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा शांति बनाए रखने की अपील की।
पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम बाजार, प्रमुख चौराहों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पहुंची। पुलिस बल ने लोगों, व्यापारियों और धर्मगुरुओं से संवाद कर पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।

पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बकरीद के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी। पैदल मार्च में थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा समेत पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App